IND vs ENG 5th Test: टीम इंडिया ने ओवल में रचा इतिहास तो सातवें आसमान पर पहुंच गए सुनील शेट्टी, मनाया भारत की जीत का जश्न

Suniel Shetty Video: भारत ने इंग्लैंड को ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट में 6 रन से हरा दिया है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने ये जीत हासिल की है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग टीम इंडिया को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है।

Suniel Shetty Video: भारत ने आज इतिहास रच दिया है। ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया है। इस जीत में पूरी टीम ने अपना योगदान दिया है। वहीं मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। ट्विटर पर टीम इंडिया ट्रेंड कर रही है। तमाम लोग टीम इंडिया को इस जीत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख आप गदगद हो जाएंगे।

suniel shetty

Pic Credit- Filmfare (instagram)

सुनील शेट्टी ने मनाया भारत की जीत का जश्न

फिल्मफेयर (Filmfare) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस क्लिप में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ओवल स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड का मैच देख रहे थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, सुनील की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। सुनील शेट्टी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। बता दें कि सुनील शेट्टी के अलावा भी कई सितारे टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं।

End of Feed