'Awara Paagal Deewana 2' पर सुनील शेट्टी ने दिया अपडेट, 2027 में शुरू होगी शूटिंग

Suniel Shetty On Awara Paagal Deewana 2: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि 'आवारा पागल दीवाना 2' बन रही है और अगले साल शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होगी।

Suniel Shetty On Awara Paagal Deewana 2: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में शामिल 'आवारा पागल दीवाना' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस मूवी की सफलता के बाद मेकर्स ने कई बाद फिल्म के सीक्वल को बनाने का निर्णय लिया था। कई रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि निर्माताओं ने अब 'आवारा पागल दीवाना 2' बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब करीब दो दशक से ज्यादा समय बाद सुनील शेट्टी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरुआत में की जा सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Juhi Chawla ने अकड़ में ठुकराई थीं ये 6 फिल्में, रिलीज होते ही बन गई थीं ब्लॉकबस्टर)

Suniel Shetty On Awara Paagal Deewana 2

'आवारा पागल दीवाना 2' को लेकर सुनील शेट्टी ने कही ये बात (Pic Credit: Instagram)

सुनील शेट्टी ने कन्फर्म की 'आवारा पागल दीवाना 2

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कन्फर्म कर दिया है कि 'आवारा पागल दीवाना 2 बन रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या 'आवारा पागल दीवाना 2' पर काम चल रहा है, तो उन्होंने साफ कहा कि सीक्वल जरूर बनेगा और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। सीक्वल को लेकर शेयर किए गए अपडेट के बाद अब फैन्स के अंदर भी फिल्म को देखने का उत्साह बढ़ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' पर फिल्म बनाने वालों को Mukesh Khanna की सलाह, बोले 'धर्म के साथ खिलवाड़...')

साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी, शानदार स्टारकास्ट और मजेदार किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। खासतौर पर सुनील शेट्टी का Yeda Anna वाला अंदाज आज भी लोगों को बेहद पसंद आया था। 'आवारा पागल दीवाना' का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। इस मूवी में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, आवारा पागल दीवाना, आफताब शिवदासानी, अमृता अरोड़ा, आरती छाबड़िया, प्रीति झंगियानी, सुप्रिया पिलगांवकर, ओम पुरी, जॉनी लीवर और राहुल देव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

End of Feed