बॉलीवुड

Sukesh Chandrashekhar diwali letter: जैकलीन को ‘सीता’ और खुद को ‘राम’ बताएं महठग सुकेश, कहा-'वनवास से लौट रहा हूं...'

Sukesh Chandrashekhar diwali letter: सुकेश चंद्रशेखर अपने लेटर से इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आए दिन वो अपनी प्रेमिका को जेल से चिट्ठियां भेजता रहता है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अनोखे अंदाज पर जैकलीन फर्नांडिस को दिवाली की चिट्ठी लिखी है। इस लेटर में वो खुद को राम और एक्ट्रेस को सीता बताया है।

Image

Sukesh Chandrashekhar diwali letter

Sukesh Chandrashekhar diwali letter: जैकलीन फर्नांडिस का लवर ठग सुकेश चंद्रशेखर अपने लेटर से इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आए दिन वो अपनी प्रेमिका को जेल से चिट्ठियां भेजता रहता है। अब सुकेश चंद्रशेखर ने अनोखे अंदाज पर जैकलीन फर्नांडिस को दिवाली की चिट्ठी लिखी है, जो अब जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपने चिट्ठी में क्या कुछ खास लिखा है।

सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर पर लिखा है कि-‘बेबी हम दोनों की प्रेम कहानी रामायण से कम नहीं है। भगवान राम अपनी सीता के साथ वनवास से लौटे थे, मैं भी अपनी सीता जैकलीन के लिए इस छोटे से वनवास से वापस आ रहा हूं। कोई रावण ऐसा होने से नहीं रोक सकता। भगवान राम का सारा आशीर्वाद मेरे साथ है और तुम्हारे प्रति मेरा प्यार, अब हमारा समय है, बेबी।’ इस लेटर के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर जल्द ही जेल से बाहर आकर अपने लव जैकलीन फर्नांडिस से मिलने वाला है। बता दें इस समय सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल में है।

सुकेश ने आगे लिखा कि वो अगले साल एक्ट्रेस के साथ ही दिवाली मनाएंगे ये उनकी वहां की लंका में आखिरी दिवाली है। उनसे कहा कि वो बस एक साथ रहने और अगले साल इस त्यौहार को मनाने का इंतजार कर रहा है। अब सुकेश का यहां लेटर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अभी तक इन बातों का जवाब नहीं दिया है। बता दें यहां पहली बार नहीं कि सुकेश ने एक्ट्रेस को लेटर लिखा है, इससे पहले भी सुकेश ने कई चिट्ठियां भेजी हैं। जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन पर सुकेश ने 200 आईफोन भी बांटने का ऐलान किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article