Suhana Khan ने मुंबई में शुरू की अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग, पापा शाहरुख खान संग जल्द आएंगी इस फिल्म में नजर

Shah Rukh Khan and Suhana Khan Upcoming Project: सुपरस्टार शाहरुख खान अब अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपकमिंग फिल्म किंग (King) में नजर आने वाली हैं। इस बीच अब सुहाना खान को मुंबई में एक प्रोजेक्ट के लिए शूट करते हुए स्पॉट किया गया है। यहां इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

Shah Rukh Khan and Suhana Khan Upcoming Project: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan), बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। सुहाना ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज ने अपना ऑनस्क्रीन डेब्यू कर लिया है। जिसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट भी अनाउंस हो चुका है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) में पापा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ ही नजर आने वाली हैं। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले हैं, वहीं पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निमृत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!

Suhana Khan spotted shooting for upcoming project

Shah Rukh Khan and Suhana Khan (Credit: Instagram/@aryan)

मुंबई में शूटिंग करती दिखीं सुहाना खान

अब सुहाना खान हाल में मुंबई में शूटिंग करती हुई दिख रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों से यह तो साफ नहीं हो पाया कि सुहाना किस प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रही हैं। पर फैंस उनको शूटिंग करता देख काफी एक्साइटेड फील कर रहे हैं। यहां इस फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed