बॉलीवुड

Sikandar: जान से मारने की धमकियों के बीच Salman Khan स्टारर की टली शूटिंग !! चिंता में हैं फैन्स

Salman Khan's Sikandar Shoot Postponed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग को टाल दिया गया है। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Image

Salman Khan's Sikandar

Salman Khan's Sikandar Shoot Postponed: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या होने से पहले सलमान खान के घर के बाहर भी गोलीबारी हुई थी। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान स्टारर की शूटिंग के टालने की बात सामने आई है।

टल गई सलमान खान की 'सिकंदर' की शूटिंग

बताया जा रहा है कि इस समय शूटिंग का सही टाइम अभी तय नहीं हुआ है। सलमान खान भी शूटिंग का हिस्सा में हिस्सा नहीं लेंगे। सलमान खान के करीबी सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा है कि ये सुपरस्टार के लिए सबसे अच्छा सलूशन है। सलमान खान को उपलब्ध कराई गई कड़ी सुरक्षा भी पर्याप्त नहीं है। टाइम्स नाउ को एक सूत्र ने बताया है कि सलमान खान कुछ दिनों के लिए 'सिकंदर' की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। शूटिंग सेट पर सलमान खान की वापसी पर भी कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है।

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के अलावा प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा सलमान खान को पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले सलमान खान को फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article