Stree 3 Update: अमर कौशिक की हॉरर वर्ल्ड में शामिल होंगे अक्षय कुमार? डायरेक्टर ने बताया सच

Stree 3 Latest Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इस बीच स्त्री 3 को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अक्षय कुमार फिल्म के तीसरे पार्ट का हिस्सा होंगे। अब इसपर अमर कौशिक ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Will Akshay Kumar Be Part Of Stree 3: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। चंद दिनों में ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग बस देखते रह गए। स्त्री 2 को साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक के लोगों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि लोग अब इस इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा कर रहे है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि स्त्री 3 में अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं। अब इसपर फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

MixCollage-04-Sep-2024-08-34-AM-470

अमर कौशिक ने कही .ये बात

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने स्त्री 2 में धांसू कैमियो किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद ही उनके नाम की चर्चा शुरू होने लगी। अब अमर कौशिक ने ANI से बातचीत करते हुए बताया है कि क्या सच में अक्षय कुमार तीसरे पार्ट का हिस्सा होंगे। अमर ने कहा, 'स्त्री की रिलीज के बाद हमें स्त्री 2 को बनाने में 6 साल लग गए। लेकिन इसका तीसरे पार्ट को हम 3 साल में पूरा कर लेंगे। अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो वो इसका हिस्सा होंगे अगर ऐसा कुछ नहीं होगा तो वो नहीं दिखेंगे।' इसके अलावा अमर कौशिक ने स्त्री 2 की सक्सेस पर सभी दर्शकों को शुक्रिया कहा है।

End of Feed