बॉलीवुड

एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की सगाई की फोटो पर Tara Sutaria ने किया कमेंट, रेडिट यूजर ने किया दावा

आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है। आदर ने रोमांटिक अंदाज में अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया है। एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो पर आदर की एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने भी कमेंट किया है। तारा के पोस्ट को आदर ने लाइक किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Aadar Jain and Tara Sutaria (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर आदर जैन (Aadar Jain) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) से सगाई कर ली है। आदर ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर की फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने रिएक्ट किया है। हर कोई कपल को सगाई की ढरे सारी बधाई दे रहे हैं। रेडिट पर एक यूजर ने दावा किया है कि तारा सुतारिया ने आदर के पोस्ट पर कमेंट किया है और इस पोस्ट को आदर ने लाइक किया है। आदर के पोस्ट लाइफ करने के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- Akshay Kumar की स्काई फोर्स की पोस्टपोन हुई डेट, मेकर्स अगले साल इस दिन रिलीज करेंगे फिल्म!

पोस्ट में कहा गया कि आदर का तारा को पोस्ट लाइक करना पागलपन है। मैं समझ नहीं पाया। क्या ये किसी तरह की गलती है। मुझे ये बहुत ही मजाकियां लगा। एक यूजर ने लिखा, आदर खुद को फनी दिखाना चाहता होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, आदर ने अपनी सोशल मीडिया टीम को कहा होगा कि सबके पोस्ट को लाइक करो। तीसरे यूजर ने लिखा, कोई नहीं कल न्यूज में इसका भी क्लेरिफिकेशन आ जाएगा।

तारा सुतारिया के कमेंट को लाइक करना आदर को पड़ा भारी

वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि ये तारा सुतारिया का कमेंट नहीं है। ये उसकी ऑफिशियल आइडी नहीं है। नवंबर 2023 में तारा ने आदर के साथ ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया था। कपल ने साल 2020 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तारा के बाद एक्टर अलेखा आडवाणी को डेट करने लगे। अब दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

आदर ने अलेखा को किया शादी के लिए प्रपोजल

आदर ने अलेखा के साथ ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं। आदर फोटो में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। आदर और अलेखा की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article