Stree 2 Trailer Twitter Review: स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म के सीक्वल का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। चंदेरी गांव में 'स्त्री' के जाते ही अब 'सरकटे' का आतंक लौटने वाला है। पहले जो लोग 'ओ स्त्री कल आना' लिखकर स्त्री को घर में घुसने से रोक रहे थे, अब वही लोग 'ओ स्त्री रक्षा करना' लिखकर उसकी वापसी के लिए विनती कर रहे हैं। पहले पार्ट की तरह ही स्त्री 2 में भी राजकुमार और श्रद्धा का रोमांस सिनेमाघरों को महकाने के लिए लौटने वाला है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर ने दस्तक देते ही सोशल मीडिया पर 'स्त्री' का बुखार चढ़ा दिया है। फिल्म को 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है, इससे पहले अब फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के इंतजार को और भी मुश्किल कर दिया है। अब स्त्री 2 के ट्रेलर पर सामने आ रहे फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सरकटे के आतंक से सहमा चंदेरी गांव
स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज होते है, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगी हैं। लोगों को मूवी का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'ओ स्त्री शीघ्र आना, स्त्री 2 का ट्रेलर अभी रिलीज़ हुआ। बेहतरीन कैमियो जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी और यह अपने लुक से थिएटर को स्टेडियम में बदल देगा।'
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे अभी पता चला कि 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार का कैमियो है! यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि वह फिल्म में अपना जादू कैसे जोड़ते हैं।'
