Stree 2 Trailer रिलीज से पहले अब Rajkumar Rao ने शेयर किया दमदार पोस्टर, फैंस बोले- 'बिक्की शेयर कर दो प्लीज...'

Stree 2 Movie New Poster Out: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री (Stree) के सीक्वल को लेकर बीते काफी समय से चर्चा तेज हो गई है। फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाना है, इससे पहले अब फिल्म का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर रिलीज होने वाला है।

Stree 2 Movie New Poster Out: बॉलीवुड एक्टरराजकुमार राव (Rajkumar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। यह फिल्म अगले महीने 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। अब स्त्री 2 के ट्रेलर को लेकर भी काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया जाएगा। ट्रेलर की रिलीज से पहले अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। जिसमें फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। अब फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने में भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है। यहां मूवी के इस नए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed