Jaya Bachchan Visit's Amitabh Bachchan on Movie Set: अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन में बच्चन परिवार के बीच चल रह अनबन अब सभी के सामने आ गई है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या को लेकर बच्चन परिवार से अलग सभी फंक्शन में पहुंचती नजर आईं। एक तरफ जहां अभिषेक अपनी मां जया बच्चन, पिता अमिताभ बच्चन संग फंक्शन में एंट्री लेते दिखे वहीं मां और बेटी अकेले ही नजर आए। इस बीच अब अमिताभ बच्चन आजकल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं, वह लगातार कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन को लड्डू खिलाने पहुंची जया बच्चन
अब उन्होंने पत्नी जया बच्चन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह छाता पकड़े दिख रहे हैं और जया बच्चन अपने हाथ में लड्डुयों का एक बर्तन पकड़े हुए है, जिसे देखने के बाद फैंस को बड़ी हैरानी हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि जब बच्चन परिवार में सब ठीक नहीं चल रहा तो वह किस खुशी में मीठा खिलाने पहुंची हैं। आइए यहां इस तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।
बच्चन परिवार में सब कुछ ठीक नहीं?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बच्चन परिवार में सास जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, और दोनों के रिश्ते का असर पति अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते पर भी पड़ रहा है। अभी तक बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने इसको लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है।
