Stree 2: इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर का ट्रेलर, फैन्स भी हैं बेताब

Shraddha-Rajkummar Starrer Stree 2 Trailer Date: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की आने वाली फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए कब होगा ट्रेलर रिलीज...

Shraddha-Rajkummar Starrer Stree 2 Trailer Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर जारी किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। टीजर की सफलता के बाद से ही फैन्स 'स्त्री 2' के ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'स्त्री 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानें किस दिन रिलीज होगा 'स्त्री 2' का ट्रेलर।

Stree 2 Trailer

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' का ट्रेलर गुरुवार के दिन यानी 18 जुलाई को रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। श्रद्धा-राजकुमार के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि 'स्त्री 2' में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का भी धांसू कैमियो होगा।

End of Feed