बॉलीवुड

साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रीमेक है Salman Khan की 'सिकंदर' !! ओरिजिनल नहीं एआर मुरुगदास की स्क्रिप्ट

Salman Khan's Sikandar is Remake of this South Film: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सरकार' (Sarkar) का रीमेक है। आइए जानें इन खबरों के पीछे की सच्चाई...

Image

Salman Khan's Sikandar

Salman Khan's Sikandar is Remake of this South Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग कुछ दिनों पहले शुरू हो गई है। सलमान खान इस समय जोरों शोरों से फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कोई और बल्कि साउथ के लोकप्रिय निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। इस समय सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सरकार' (Sarkar) का रीमेक है।

ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर थलापति विजय की फिल्म 'सरकार' का रीमेक नहीं है। यह केवल अफवाहे हैं। 'सिकंदर' के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने सलमान खान के लिए एक फ्रेश स्क्रिप्ट लिखी है। ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही 'सिकंदर' किसी भी साउथ की फिल्म का रीमेक नहीं है। फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार है और इसे सलमान खान को ध्यान में रखकर लिखा गया है।

बता दें इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब सलमान और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देगी। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के लिए साउथ एक्टर सत्यराज को ऑनबोर्ड लिया है। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

'सिकंदर' से पहले सलमान खान को फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाश्मी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। अब लोगों को भाईजान की 'सिकंदर' का इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article