बॉलीवुड

Fact Check: Anant-Radhika की शादी में सलमान का हाथ पकड़े नजर आईं ऐश्वर्या !! जानिए क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई और कपल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अंबानी परिवार के इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारों की मेला भी दिखा। इस फंक्शन में भाईजान सलमान खान भी नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय भी इस फंक्शन में दिखीं। वे अपनी बेटी के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची। इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो वायरल हो रही है।

Image

Aishwarya Rai with salman khan

बीते दिन अंबानी परिवार में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई और कपल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अंबानी परिवार के इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारों की मेला भी दिखा। इस फंक्शन में भाईजान सलमान खान भी नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय भी इस फंक्शन में दिखीं। वे अपनी बेटी के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची। उनके बेटी के साथ आने से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि उनका बच्चन परिवार से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या राय और सलमान की एक फोटो वायरल हो रही है।

इस वायरल फोटो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि सलमान और ऐश्वर्या अंबानी की शादी में एकसाथ नज़र आए। बता दें अनंत-राधिका की शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे है, लेकिन किसी भी ऑथेंटिक साइट पर ऐसी कोई तस्वीर नहीं है, जिसमें ऐश्वर्या राय और सलमान खान साथ नजर आ रहे हो। बता दें ये एडिटेड फोटो है। दो अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर यह तस्वीर तैयार की गई है।

फैमिली फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या नहीं

असली तस्वीर में सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान दिखाई दे रही है। वही ऐश्वर्या के साथ केवल उनकी बेटी आराध्या राय बच्चन हैं। वही अमिताभ बच्चन ने अनंत और राधिका की शादी में नाती-नातिन, बेटा-बेटी, पत्नी जया और दामाद निखिल नंदा के साथ एंट्री की। सभी ने मीडिया के सामने एक साथ पोज दिया और फैमिली फोटो भी खिंचवाई। लेकिन फैमिली फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या साथ नहीं थीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article