Varun Dhawan की कॉमेडी फिल्म में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री, नाम जानकार होगी खुशी

Sreeleela in Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक डेविड धवन (David Dhawan) के निर्देशन में बनने जा रही वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म में अब मेकर्स ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) की एंट्री करा दी है।

Sreeleela in Varun Dhawan's Next: 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' की सफलता के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पिता डेविड धवन (David Dhawan) के साथ एक नहीं कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। मेकर्स ने फिल्म को इसी साल शुरू करने की प्लानिंग कर दी है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वरुण धवन की ये फिल्म किसी का रीमेक नहीं होगी बल्कि ये एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट है। मेकर्स चाहते हैं कि इस बार लोगों को कॉमेडी का एक अलग ही एक्सपीरियंस मिले। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक निर्माताओं ने वरुण धवन की इस कॉमेडी फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) की एंट्री करा दी है।

Sreeleela and Varun Dhawan

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और डेविड धवन ने इस कॉमिक फिल्म के लिए साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को चुना है। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी के टिप्स एंटरटेनमेंट के तहत किया जाएगा। वरुण धवन की इस फिल्म से श्रीलीला बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में उन्हें निर्माताओं ने अहम रोल ऑफर किया है। पोर्टल से के मुताबिक डेविड धवन के निर्देशन में बनने जा रही यह एक लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म होगी। टीम ने फिल्म में वरुण की प्रेमिका की भूमिका निभाने के लिए श्रीलीला को चुना है।

End of Feed