सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। कपल ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की। कपल ने शादी के बाद ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। सोनाक्षी की शादी में उनकी बेस्टफ्रेंड हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपने भाई साकिब सलीम के साथ पहुंची थीं। हुमा दोस्त की शादी में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह (Rachit Singh) के साथ नजर आईं। रचित और हुमा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में रूमर्ड कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है।
सोनाक्षी के शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में हुमा रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग हुमा ने शेयर की शेयर की फोटो
रचित से पहले एक्ट्रेस फिल्म मेकर मुद्दसर अजीर को डेट कर चुकी हैं। कपल का साल 2022 में ब्रेकअप हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, रचित सिंह मुंबई बेस्ड एक्टर कोच है। उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों के साथ काम किया है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान और विक्की कौशल का नाम शामिल है। रचित रवीना टंडन और वरुण शर्मा की कर्मा कॉलिंग में भी नजर आए थे। शो में उन्होंने वेदांत का रोल प्ले किया था। इससे पहले भी रचित हुमा के साथ शाहरुख और गौरी खान की पार्टी में नजर आए थे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अभी ऑफिशियल नहीं किया है। फैंस दोनों के ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।
