बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा को बेगम बनाते ही Zaheer Iqbal ने गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकार खड़े हो जाएंगे कान

Zaheer Iqbal Give BMW i7 to Sonakshi Sinha: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) संग शादी करने के बाद जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने पत्नी को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। बताया जा रहा है कि जहीर ने सोनाक्षी को बीएमडब्ल्यू i7 इलेक्ट्रिक कार दी है।

Image

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Zaheer Iqbal Give BMW i7 to Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी कर ली है। दोनों ने 23 जून के दिन परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ सोशल मीडिया पर कई पिक्स शेयर की हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी करने के बाद पत्नी को बेहद लग्जरी कार गिफ्ट की है।

जहीर इकबाल की बेगम बनने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को कथित तौर पर पति से एक शानदार गिफ्ट मिला है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा को एक बीएमडब्ल्यू i7 इलेक्ट्रिक कार मिली है। इस समय जो वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं उनके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में अपनी शादी के रिसेप्शन में सफेद बीएमडब्ल्यू i7 के अंदर आराम से बैठी हुई नजर आई थीं। अटकलें लगाई जा रही है कि जहीर इकबाल ने यह कार पत्नी सोनाक्षी को गिफ्ट की है।। बीएमडब्ल्यू i7 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान है जिसकी शुरुआती कीमत 2.03 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वेरिएंट के आधार पर इस गाड़ी की कीमत 2.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है। 23 जून की रात सोनाक्षी और जहीर ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर अनिल कपूर, अरबाज खान, संजय लीला भंसाली, अदिती राव हैदरी सहित कई सेलेब्स नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article