शाहरुख खान की जवान के रिलीज से पहले नयनतारा ने छोड़ी एक्टिंग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2023, 08:34 PM IST

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस अपने पति विग्नेश शिवन का प्रोडक्शन हाउस संभालेंगी। इसी के साथ अपने बच्चों देखभाल करेंगी। इन रिपोर्ट्स पर नयनतारा की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया है। इस खबर को जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी दुखी होने वाले हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नयनतारा अभी अपनी पर्सनल लाइफ पर फोक्स करना चाहती हैं। एक्ट्रेस अपने जुड़वां बेटों Uyir और Ulagam की देखभाल करनी चाहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल अक्टूबर महीने में दोनों बेटों का स्वागत किया था। नयनतारा और विग्नेश शिवन सरोगेसी के जरिए माता- पिता बने हैं।

nayanthara and shahrukh khan

nayanthara and shahrukh khan (credit Pic: instagram)

नयनतारा के इस फैसले को जानने के बाद फैंस काफी शॉक होने वाले हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने बेटों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं। इसी के साथ वो अपने पति विग्नेश का प्रोडक्शन हाउस राऊडी पिक्चर्स संभालेंगी। इन रिपोर्ट्स पर अभी तक नयनतारा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed