सूरज पंचोली ने अपनी लव लाइफ पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 7 साल से रिलेशनशिप में हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 10, 2023, 05:42 PM IST

सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने अपने लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। एक्टर ने बताया कि वो पिछले सात साल से खूबसूरत रिलेशनशिप में है। एक्टर ने लड़की की पहचान बताने से मना कर दिया और कहा कि वो कुछ सालों में उससे शादी कर लेंगे।

सूरज पंचोली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने जिया खान सुसाइड केस में करीब 10 साल तक पुलिस और कोर्ट के चक्कर काटे है। कोर्ट ने इस साल अप्रैल महीने में सूरज को जिया खान केस में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो पिछले सात साल से किसी को डेट कर रहे हैं।

एक्टर ने कहा कि जिया के साथ उनका रिश्ता सबसे कम समय का था। मैं सात साल से किसी के साथ रिलेशनशिप में हूं। ये सबसे खूबसूरत फीलिंग है। प्यार और एक- दूसरे की देखभाल करने से बेहतर कुछ नहीं है। मैंने अपने रिलेशनशिप को बहुत ही प्राइवेट रखा है। मुझे बहुत से लोगों ने बैड पार्टनर या लवर की तरह जज किया है। मेरे बहुत करीबी ही लोग जानते हैं कि मैं कैसा हूं। मुझे लेकर जो लोगों के मन में धाराणा है वो बिल्कुल गलत है।

End of Feed