बॉलीवुड

सनी पाजी ने शाहरुख खंग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, बताया सलमान खान से है खास बॉन्डिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 10, 2023, 04:50 PM IST

सनी देओल (Sunny Deol) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बीच में लंबे समय तक बातचीत बंद थी। एक्टर ने बताया है कि उनका सलमान खान और शाहरुख खान के साथ कैसा रिलेशनशिप है।

Image

sunny Deol and Shahrukh Khan (credit Pic: Instagram)

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। एक्टर फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद से एक्टर लगातार अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। गदर 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर मूवी है। गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे। शाहरुख और सनी ने पार्टी में एक- दूसरे को गले लगाया था।

शाहरुख खान और सनी देओल के बीच में डर के दौरान झगड़ा हो गया था। इस झगड़े की वजह से दोनों ने एक- दूसरे से 16 साल तक बात नहीं की थी। गदर 2 की सक्सेस पार्टी में दोनों सुपरस्टार को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सनी ने अपने और शाहरुख के झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है।

शाहरुख संग झगड़े पर सनी ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर ने कहा कि वो एक अलग दौर था। उस बात को हम दोनों भूलाकर आगे बढ़ गए है। एक्टर ने अपने और शाहरुख के झगड़े को बचपना बताया था। एक्टर ने आगे कहा कि हमारी बीच बात होती थी। हम फिल्मों पर बात करते थे। इस बार शाहरुख ने अपने पूरे परिवार के साथ गदर 2 देखी। ये अच्छी बात है। सब कुछ बढ़िया है।दरअसल सनी देओल डर के क्लाइमेक्स से खुश नहीं थे। इस बात को लेकर उनका यशराज से भी झगड़ा हो गया था। डर में शाहरुख ने निगेटिव रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया था।

सनी देओल ने आगे कहा कि सलमान खान के साथ मेरा अलग बॉन्ड है। मैं उसका सीनियर हूं। सलमान हमेशा पापा से मिलने आते हैं। हम पहले से काम कर रहे हैं। उनके साथ मेरी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article