Sonu Nigam washes Asha Bhosle feet: गायक सोनू निगम( Sonu Nigam) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गायक महान गायिका आशा भोसले( Asha Bhosle) के पैरों को धोते नजर आ रहे हैं । यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है और प्रशंसक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मौका था आशा भोसले की जीवन पर आधारित किताब के अनावरण का जहां बॉलीवुड के नामी कलाकारों से लेकर गायक वहाँ मौजूद थे।
कल शुक्रवार को गायिका आशा भोसले ( Asha Bhosle) की बायोपिक 'स्वरस्वामिनी आशा' पुस्तक को लॉन्च किया गया। इस मौके पर आशा स्टेज पर बैठी हुई थी तभी उनके पास सोनू निगम( Sonu Nigam) आए और उनके पैरों में बैठ गए। सोनू ने सहायक से पानी का थाल और लौटा मँगवाया और आशा के पैरों को उसमें रखा, वह आशा के पैरों को पानी से धोने लगे और उनके आगे नतमस्तक हो गए। एक गायक द्वारा अपने से वरिष्ठ गायक को इस तरह सम्मान देना सभी को बेहद पसंद आया। सोनू निगम ने जिस तरह आशा को भगवान की तरह पूजा इसकी खूब तारीफ हो रही है।
इस के साथ सोनू निगम ने इवेंट में कहा- देवी जी प्रणाम मैं कुछ कहना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे बोलने के लिए कहा। मैं बस इतना कहूंगा कि आज सीखने के लिए सब कुछ हैं जब कुछ भी नहीं था तब लता जी और आशा जी से लोगों ने गाना सीखा। इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया।
