Shraddha Kapoor Praises Kalki 2898 AD: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) ने हाल ही में कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा ने ये फिल्म देख ली है। श्रद्धा कपूर जो प्रभास ( Prabhas) के साथ काम कर चुकी हैं उन्होंने अपने को स्टार की इस फिल्म की खूब तारीफ की। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि- क्या नॉर्थ, क्या साउथ, क्या ईस्ट, क्या वेस्ट ... पूरा सिनेमा एक तरफ। इसके आगे भी उन्होंने बहुत कुछ लिखा आइए आपको दिखाते हैं ये पोस्ट
अभिनेत्री ने कल रात इंस्टाग्राम पर दो स्लाइड साझा की और इसमें कल्कि अभिनेता अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) की तारीफ की।उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में लिखा- "क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूर्व, क्या पश्चिम। सारा सिनेमा एक तरफ,"। अगली स्लाइड में, अभिनेत्री ने कल्कि 2898 AD में अश्वत्थामा के रूप में बिग बी की एक तस्वीर साझा की और उन्होंने लिखा "अमिताभ बच्चन एक तरफ।"
श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor) ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "अमिताभ बच्चन अपने आप में ही एक सिनेमैटिक यूनिवर्स हैं।" श्रद्धा के स्त्री सह-कलाकार अभिषेक बनर्जी ( Abhishek Banerjee) ने भी उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "बाप ऑफ ऑल बाप्स।" श्रद्धा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जल्द ही अमिताभ बच्चन का फैन क्लब बन गया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, "वह 81 साल की उम्र में ऐसा कर रहे हैं, क्या शानदार शख्सियत हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "भारतीय सिनेमा के दिग्गज।"
