Soni Razdan Tweet on Mukesh Khanna Comment : लगभग एक सप्ताह पहले ही प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान( Zeenat Aman) ने लिव-इन रिलेशनशिप के महत्व पर अपने बेबाक विचार साझा किए थे। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखे एक लंबे नोट में उन्होंने युवा जोड़ों को अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले साथ रहने की सलाह दी थी। उनकी यह राय दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna) को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस विचार की आलोचना की थी। अब इसके अलावा, सोनी राजदान ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शक्तिमान अभिनेता पर तीखा कटाक्ष किया है । आइए आपको बताते हैं सोनी ने क्या कहा
हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने जीनत अमान( Zeenat Amaan) के लिव-इन रिलेशनशिप के विचार की आलोचना की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति में अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह 'पश्चिमी सभ्यता' से आया है। इस बात पर आलिया भट्ट( Alia Bhatt) की मां सोनी राजदान( Soni Razdan) ने हंसते हुए अमान की बात का समर्थन किया। अभिनेत्री सोनी राजदान ने अपने एक्स हंडेल पर लिव-इन रिलेशनशिप पर मुकेश की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जीनत अमान का बचाव करते हुए उन्होंने लिखा, “हे भगवान। सोच भी नहीं सकते कि अगर कोई जोड़ा 'लिव-इन' रिलेशनशिप में साथ रहे और आपस में न बने तो क्या होगा। दिमाग चकरा जाता है।
बताते चले कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान , मुकेश खन्ना ने लिव-इन रिलेशनशिप पर अपने विचार रखे थे । अभिनेता ने कहा था कि अमान ने हमेशा अपना जीवन विदेशी संस्कृति के अनुसार जिया है और उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए।
