Soni Razdan Post: दिवाली की खुशियों के बीच पटाखों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कई सितारे लोगों से पटाखे न जलाने की अपील कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने पटाखे फोड़ने की आदत को सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं, बल्कि 'देश के खिलाफ' तक बता दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुंबई में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले एक वीडियो को लेकर विवाद चल रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-2000 करोड़ के बजट वाली 'रामायण' में किस सितारे को मिली कौन-सी भूमिका? देखें पूरी स्टार कास्ट)
सोनी राजदान का पोस्ट वायरल (pic credit-instagram)
सोनी राजदान ने क्यों जताई नाराजगी?
सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण का सबसे बुरा असर छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, कई बच्चे प्रदूषण के कारण बीमार पड़ रहे हैं और उन्हें स्कूल तक छोड़ना पड़ता है। ऐसे हालात में दिवाली पर एक भी पटाखा जलाने को सही नहीं ठहराया जा सकता। सोनी ने लिखा कि पटाखे जलाना उनके हिसाब से जीवन, सेहत और देश के हित के खिलाफ है। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर सही फैसला लेने की अपील भी की। खास बात यह है कि सोनी ने अपनी पोस्ट पर लोगों की टिप्पणियां लिखने का विकल्प भी बंद रखा। सोनी राजदान का एक पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है।
दीया मिर्जा के वीडियो पर क्यों हुआ विवाद?
यह पूरा मामला उस समय चर्चा में आया था, जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक्ट्रेस दीया मिर्जा का एक वीडियो साझा किया था। इसमें दीया ने मुंबई के लोगों से शोर और धुएं के बिना दिवाली मनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पटाखों से होने वाला धुआं और शोर सभी की सेहत के लिए नुकसानदेह है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं की आपत्ति के बाद बीएमसी ने यह वीडियो हटा दिया। वीडियो हटाए जाने के बाद दीया ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को सेहत और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।
