Exclusive: दीपिका पादुकोण के साथ रेखा की इस फिल्म का सीक्ववल बनाना चाहती है सोनम नायर, कहा-उन्हें मसाला फिल्म ज्यादा करनी चाहिए

Exclusive Sonam Nair: दुपहिया डायरेक्टर सोनम नायर ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के साथ फिल्म बनाने का प्लान बताया । वह अपनी दो फेवरेट फिल्मों का रीमेक बनाना चाहती हैं। दोनों ही बेहद मजेदार फिल्में हैं, अगर ऐसा होता है तो इन किरदारों में दीपिका पाडुकोण-आलिया भट्ट कैसी लगेगी।

Exclusive Sonam Nair: दुपहिया, गिप्पी, काफी जैसे प्रोजेक्ट्स की राइटर और डायरेक्टर सोनम नायर( Sonam Nair) हाल ही में जूम के साथ खास बातचीत में नजर आई। डायरेक्टर ने अपने प्रोजेक्ट्स पर बात की। इसी के साथ उन्होंने दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) के साथ फिल्म बनाने की इच्छा जताई। दरअसल सोनम अभिनेत्री रेखा ( Rekha ) की दो फिल्मों का सीक्ववल बनाना चाहती हैं। वह श्रीदेवी की फिल्म चालबाज और रेखा की फिल्म खून भरी मांग का सीक्ववल बनाना चाहती है।

Exclusive Sonam Nair

सोनम नायर( Sonam Nair) ने बातचीत में बताया कि सोनम ने जूम से कहा, मैं आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) के साथ चालबाज( Chalbaaz) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) के साथ खून भरी मांग का रीमेक बनाना पसंद करूंगी, इससे पहले उन्होंने कहा, मैं आलिया को पूरी तरह से कॉमेडी में देखना चाहती हूं और चालबाज में वह डबल रोल में एकदम परफेक्ट लगेगी। खून भरी मांग ( Khoon Bhari Maang) के लिए आपको रेखा जी की तरह ही एक मजबूत और खूबसूरत महिला की जरूरत है। इसमें एक्शन का तड़का भी है। दीपिका इसमें शानदार अभिनय लगेंगी। मैं चाहती हूं कि दीपिका जैसी अभिनेत्रियां मसाला फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाएं, न कि सिर्फ सामान्य फिल्मों में।

End of Feed