सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' में हुई इस पंजाबी कुड़ी की एंट्री, नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैन्स

Sonam Bajwa in Border 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने निकलकर आई है उसके अनुसार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) में अब मेकर्स ने पंजाब इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की एंट्री करा दी है। इस खबर से फैन्स भी बेहद खुश हैं।

Sonam Bajwa in Border 2: 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस मूवी ने लिए जेपी दत्ता, भूषण कुमार और निधि दत्ता ने हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' में अब मेकर्स ने एक फेमस पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की एंट्री करा दी है।

Sonam Bajwa in Border 2

'बॉर्डर 2' में हुई सोनम बाजवा की धांसू एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के लिए हाथ मिला लिया है। सोनम बजवा को लेकर यह भी खबर है कि वो जून के एंड से 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू कर देंगी। इस फिल्म में सोनम बाजवा एक पंजाबी गर्ल की अहम भूमिका में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि 'बॉर्डर 2' में मेकर्स ने सोनम बाजवा को दिलजीत दोसांझ के अपोजिट कास्ट किया है। दिलजीत दोसंझा और सोनम बाजवा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed