Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग-डे पर क्यों पहनी 44 साल पुरानी साड़ी-ज्वैलरी? मां पूनम सिन्हा से क्या है इसका कनेक्शन

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कल जहीर इकबाल संग सात जन्मों के वादे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। ऐसे में एक्ट्रेस ने भारी भरकम लहंगा ना पहन 44 साल पुरानी साड़ी और ज्वैलरी पहनी आखिर ऐसा क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी शादी में आउट्फिट पर लाखों-करोड़ों रुपया खर्च करती हैं और मार्केट में सबसे टॉप पर चल रहे डिजाइनर से अपनी शादी जोड़ा बनवाती है। अब तक बॉलीवुड की हसीनाओं ने एक से बढ़ कर एक शादी का जोड़ा पहन फैंस को अपना मुरीद बनाया। कल 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात जन्मों के लिए हमेशा-हमेशा के लिए बंध गए। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर 44 साल पुरानी साड़ी और गहने पहने जो आज भी दिखने में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पुराने कपड़े और गहने क्यूँ पहने।

Sonakshi-Zaheer Wedding: Sonakshi Sinha Wear Mother Poonam Sinha 44 years old wedding outfit

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने परिवार और दोस्तों के आगे कोर्ट मैरिज की थी। ऐसे में अब इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने भारी भरकम लहंगा ना पहन 44 साल पुरानी साड़ी पहनी। यह साड़ी किसी और की नहीं बल्कि माँ पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) की है जो उन्होंने अपनी और शत्रुघ्न सिन्हा की शादी में पहनी थी। 44 साल पहले 1980 में पूनम और शत्रुघ्न शादी के बंधन में बंधे थे, एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर माँ की शादी का जोड़ पहन सभी को इमोशनल कर दिया।

End of Feed