Sonakshi-Zaheer Wedding: काजोल का भांगड़ा, अनिल कपूर का झक्कास डांस, सोनाक्षी-जहीर के साथ डांस फ्लोर पर इन सितारों ने लगाई आग

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Inside Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात जन्मों के लिए बंध गईं। ऐसे में कल मुंबई में हुए रीसेप्शन पार्टी की इन्साइड वीडियो सामने आई हैं जिसमें अनिल कपूर से लेकर काजोल भी दुल्हा-दुल्हन संग नाच रहे है।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Inside Video: बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कल सात जन्मों के रिश्ते में बंध गए हैं। कल 23 जून को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर परिवार के आगे एक दूजे को अपने नाम किया, जिसके लिए तमाम सेलेब्स और फैंस इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। मुंबई में बीती रात कपल ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए रीसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने एंट्री ली। अब सोशल मीडिया पर इस पार्टी की इन्साइड वीडियोज सामने आई हैं जिसमें सेलेब्स जहीर और सोनाक्षी की शादी में नाच कर रौनक लगा रहे हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Inside Video

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी में एक्ट्रेस के करीबी फ्रेंड यो-यो हनी सिंह भी पहुंचे थे जिसमें उन्होंने पार्टी में अपने गानों से सभी को पैर थिरकाने पर मजबूर किया। हनी सिंग के गाने अंग्रेजी बीट पर सोनाक्षी सिन्हा मस्तमौला होकर डांस करती हुई नजर आईं। वहीं दूसरी वीडियो में अनिल कपूर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर संग 'माय नेम इस लखन' पर डांस करते हुए नजर आए। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी इस जश्न में शामिल हुई और सोनाक्षी-जहीर संग गानों पर खूब थिरकीं। रीसेप्शन पार्टी की इन्साइड वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

End of Feed