Sonakshi-Zaheer Wedding: जहीर को सोनाक्षी का हाथ चूमते देख आलिया भट्ट के मुंह से निकला 'AWWww...', बधाई देते हुए बोली 'तुम दोनों प्यार में डूबे...'

Alia Bhatt wishes Sonakshi-Zaheer: इस जोड़े को उनके दोस्तों, फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों से भी प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने सोनाक्षी को बधाई देते हुए सोना का अपनी टीम में स्वागत किया है।

Alia Bhatt wishes Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) की शादी से बॉलीवुड गलियारों में चहल-पहल बढ़ी हुई है। कल रविवार को धूम-धाम से हुई शादी की हर जगह चर्चा हो रही है। जैसे ही अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, वैसे ही यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस जोड़े को उनके दोस्तों, फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों से भी प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने सोनाक्षी को बधाई देते हुए सोना का अपनी टीम में स्वागत किया है।

Alia Bhatt wishes Sonakshi-Zaheer

आलिया भट्ट( Alia Bhatt) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "बधाई हो! सोना और जहीर! आप दोनों प्यार और खुशी से भरे हुए लग रहे हैं। बहुत-बहुत खुशी और क्लब में आपका स्वागत है।" उन्होंने तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर को भी टैग किया।

End of Feed