Zaheer Iqbal संग शादी के बाद भी अपना धर्म नहीं बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा, ससुर ने कर दिया ऐलान!

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी करने वाले हैं। पहले ही दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस बीच अब सोनाक्षी सिन्हा के ससुर ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस समय जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां बड़े जोरो शोरों से चल रही हैं। उनकी शादी से पहले के जश्न की झलकियां ऑनलाइन सामने आ रही हैं। अब दूल्हे के पिता ने शादी पर बात करते हुए खुलासा किया कि यह एक सिविल शादी होने वाली है। इसके अलावा, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के इस्लाम धर्म अपनाने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है।

End of Feed