'Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal की शादी अवैध', मौलाना के दावे ने मचा दी खलबली

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2024, 02:03 PM IST

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिनों के बाद ही कपल की कोर्ट मैरिज पर सवाल उठने लगे हैं। कपल शादी को अवैध तक बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का पूरा सच क्या है।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल को अपना जीवनसाथी बनाया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद काफी चर्चा में है। इसकी वजह से शादी से जुड़े विवाद है। सबसे पहला विवाद दोनों स्टार्स का अलग धर्म का होना है। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के परिवार का इस शादी को लेकर विरोध करना सुर्खियों में रहा। सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा कपल की शादी का अब भी विरोध कर रहे हैं। अब इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी अवैध है। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

sonakshi sinha-zaheer iqbal marriage is illegal

Instagram

सोनाक्षी-जहीर की शादी क्यों बताई जा रही है अवैध

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज कर अपनी नई लाइफ की शुरुआत कर दी है। इसके बाद से कई लोग कपल की शादी का विरोध कर रहे हैं। अब इन सब के बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को अवैध बताने का तर्क सामने आया है। दावा किया जा रहा कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों अलग धर्म के है, जिसकी वजह से दोनों की स्पेशल मैरिज एक्ट तहत की गई शादी अवैध है। दावा किया जा रहा है कि स्पेशल मैरिज एक्ट में शादी करने के लिए दोनों का एक धर्म का होना जरूर है। तो वहीं मौलाना का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा के इसलाम कबूल करने के बाद ही दोनों की शादी वैध होगी।

End of Feed