'मैं कोई एंटी नेशनल नहीं हूं...' Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल

Sonakshi Sinha Video: सोनम वांगचुक के समर्थन में अब सोनाक्षी सिन्हा भी खुलकर सामने आ गई हैं। उन्होंने एक भावुक वीडियो शेयर कर सरकार से बातचीत की अपील की। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sonakshi Sinha Video: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का अनिश्चितकालीन अनशन अब 19वें दिन में पहुंच गया है। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे चिंता जता रहे हैं। आज सुबह ही टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी का एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें उन्होंने सोनम का खुलकर सपोर्ट किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी उनके समर्थन में सामने आई हैं। सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shweta Tiwari ने CJP की लगाई क्लास, Sonam Wangchuk को लेकर कह दी बड़ी बात)

Sonakshi Sinha video on  Sonam Wangchuk (1)

सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट (pic credit-instagram)

सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कभी इस तरह किसी मुद्दे पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन अब चुप नहीं रह सकती। हम सभी सोनम वांगचुक को जानते हैं। हम जानते हैं कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है, उनकी उपलब्धियां क्या हैं और उन्हें कितने सम्मान मिले हैं। वह कई दिनों से भूखे हैं। उन्होंने कुछ नहीं खाया है। वह यह सब अपने लिए नहीं, बल्कि उन बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। वह उस व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो सही तरीके से काम नहीं कर रही। यह बात मैं भी जानती हूं, आप भी जानते हैं और पूरा देश जानता है। आज भी बहुत से लोग इस मुद्दे पर चुप हैं, लेकिन मैं अब चुप नहीं रह सकती। जो होगा, देखा जाएगा, लेकिन मैं अपनी आवाज जरूर उठाऊंगी।'

End of Feed