'एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा...' Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal के रिश्ते पर ये क्या बोल गए थे सलमान खान?

Sonakshi Sinha Interview: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी का मजेदार किस्सा साझा किया। दोनों ने बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते का राज शादी से पहले ही समझ गए थे।

Sonakshi Sinha Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने साल 2024 में सात फेरे लिए थे। इससे पहले दोनों ने सालों तक डेट किया था। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दे रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में अपनी लव स्टोरी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'हो गया बस...' पैपराजी से इरिटेट हुईं Sonakshi Sinha, वीडियो वायरल)

Sonakshi Sinha interview

सलमान खान ने कही थी बड़ी बात (pic credit-instagram)

सलमान खान ने कही थी बड़ी बात

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि सलमान खान ने बिना कुछ बताए ही समझ लिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन उन्हें पहले से ही सब पता चल गया था। जहीर ने कहा कि सलमान ने उन्हें देखकर ही समझ लिया था कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जब भी सलमान उनसे उनके रिश्ते के बारे में पूछते थे, तो दोनों साफ इनकार कर देते थे। वे हमेशा कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन सलमान खान उनकी बातों पर कभी विश्वास नहीं करते थे। एक दिन सलमान ने मजाक में कहा, "एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा। फिर तुम यहां आकर रोओगी और ये वहां जाकर रोएगा। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और किसी एक का पक्ष नहीं लेना चाहता।" यह सुनकर दोनों हैरान रह गए, क्योंकि सलमान ने उनका रिश्ता पूरी तरह समझ लिया था।

End of Feed