Zaheer Iqbal संग Sonakshi की शादी से खुश है सिन्हा परिवार, एक्ट्रेस ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने पति जहीर इकबाल संग अक्सर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी के पेरेंट्स इस शादी से खुश नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन था।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति जहीर के साथ स्पॉट होती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं है। अब एक्ट्रेस ने जहीर संग शादी पर परिवार का रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को जहीर संग शादी करने के बारे में बताया था तो कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे परिवार और दोस्तों को जहीर संग रिलेशनशिप के बारे में पहले से पता था। ये भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana की पत्नी ताहिरा ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Sonakshi (1)

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal (credit Pic: Instagram)

पापा ने कहा, जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। मेरे पापा जहीर से पहले भी कई बार मिल चुके हैं। वो जहीर से बहुत प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मेरे पापा और जहीर का बर्थडे भी आस पास आता है। मेरे पापा का जन्मदिन 9 दिसंबर को है और जहीर का 10 दिसंबर है। दोनों में कई सारी चीजें एक जैसी है। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी मां का कैसे रिएक्शन था।

End of Feed