बॉलीवुड

Farhan Akhtar ने '120 बहादुर' के सेट से शेयर की पहली तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

फरहान अख्तर ने कुछ ही दिनों पहले फिल्म '120 बहादुर' की अनाउंसमेंट की थी। एक्टर फिल्म में मेजर शैतान सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Farhan Akhtar (credit Pic:Instagram)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर -डायरेक्टर में से एक है। एक्टर इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। 3 साल के बाद फरहान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' का ऐलान कर दिया है। फिल्म में एक्टर मेजर शैतान सिंह का रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर ने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ये भी पढ़ें- Zaheer Iqbal संग Sonakshi की शादी से खुश है सिन्हा परिवार, एक्ट्रेस ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर लद्दाख की वादियों से फोटो शेयर की है। फोटो में फिल्म के क्रू मेंबर्स सेट पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, क्रू अपना काम कर रहा है।

फरहान ने सेट से शेयर की तस्वीर

फरहान के पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, पाजी इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, गुड लक फरहान। तीसरे यूजर ने लिखा, आपको स्क्रीन पर दोबारा देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। फरहान के पोस्ट पर उनकी बहन जोया अख्तर ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी बनाई है। फरहान ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म को मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

एक्टर के फर्स्ट लुक को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन रजनीश कर रहे हैं। फरहान आखिरी बार पर्दे पर साल 2021 में फिल्म तूफान में नजर आए थे। 120 बहादुर मिलीट्री एक्शन फिल्म है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसके अलावा एक्टर डॉन 3 पर काम कर रहे हैं। डॉन 3 में रणबीर कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article