बॉलीवुड

Zaheer Iqbal संग Sonakshi की शादी से खुश है सिन्हा परिवार, एक्ट्रेस ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने पति जहीर इकबाल संग अक्सर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी के पेरेंट्स इस शादी से खुश नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन था।

Image

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति जहीर के साथ स्पॉट होती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं है। अब एक्ट्रेस ने जहीर संग शादी पर परिवार का रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को जहीर संग शादी करने के बारे में बताया था तो कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे परिवार और दोस्तों को जहीर संग रिलेशनशिप के बारे में पहले से पता था। ये भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana की पत्नी ताहिरा ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

पापा ने कहा, जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। मेरे पापा जहीर से पहले भी कई बार मिल चुके हैं। वो जहीर से बहुत प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मेरे पापा और जहीर का बर्थडे भी आस पास आता है। मेरे पापा का जन्मदिन 9 दिसंबर को है और जहीर का 10 दिसंबर है। दोनों में कई सारी चीजें एक जैसी है। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी मां का कैसे रिएक्शन था।

जहीर संग शादी पर कैसा था सोनाक्षी के पेरेंट्स का रिएक्शन

उन्होंने कहा कि मेरी मां पहली शख्स थी जिन्हें मैंने इसके बारे में बताया था। उनकी खुद की लव मैरिज हुई है। वो जानती थी कि चीजें कैसे होती है। एक्ट्रेस ने जहीर को सात साल तक डेट किया है। कपल ने अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया। एक्ट्रेस ने 23 जून को जहीर संग कोर्ट मैरिज की। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन दिया था। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी। सीरीज में एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article