Nikita Roy Release Postponed: सोनाक्षी सिन्हा-परेश रावल की अपकमिंग मूवी निकिता रॉय रिलीज से चंद घंटों पहले पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म जो कल 27 जून को रिलीज होने वाली थी उसकी रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। हाल ही में मेकर्स ने इसकि घोषणा की है और बताया है कि फिल्म को कल रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म पर आई लेटेस्ट अपडेट ने फैंस को हैरान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला क्यों किया यह भी बताया है।
सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) की निकिता रॉय( Nikita Roy) की सिनेमाघरों में रिलीज अगले महीने के लिए टाल दी गई है। रिलीज से एक दिन पहले , निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टपोन के बारे में आधिकारिक घोषणा की। एनवीबी फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर यह अपडेट शेयर किया है। सोनाक्षी की फिल्म के निर्माताओं ने निकिता रॉय की रिलीज में देरी का कारण भी बताया है । उन्होंने लिखा नमस्ते दोस्तों! हम खुद को कई मूवीज की रिलीज को स्क्रीन न मिलने की परेशानी फेस कर रहे हैं... बिरादरी, वितरकों और प्रदर्शकों में हमारे शुभचिंतकों की सलाह के साथ हमने सामूहिक रूप से अपनी रिलीज को 18 जुलाई तक टालने का फैसला किया है, ताकि हम अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंच सकें। अब तक फिल्म के लिए आपने जो प्यार दिखाया है उसके लिए धन्यवाद, लेकिन आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा, और हम आपसे वादा करते हैं, 18 जुलाई इंतजार के लायक होगी। सिनेमाघरों में मिलते हैं।
बताते चले कि निकिता रॉय 27 जून, 2025 को काजोल की पौराणिक थ्रिलर, माँ से टकराने वाली थी। जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है, मां के अलावा कल सिनेमाघरों में साउथ मूवी "कनप्पा" भी रिलीज हो रही है।
