जहीर इकबाल संग लिवइन रिलेशनशिप में रह रही हैं Sonakshi Sinha, कपल जल्द करेगा शादी

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और इकबाल जहीर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 23 जून को सात फेरे लेगा। कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल पहले से ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी लव लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस लंब समय से जहीर इकबाल (Zaheer Iqbaal) को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। कपल अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने के लिए तैयार किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस 23 जून को शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी में बॉलीवुड सितारे और उनके करीबी शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी जहीर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने पार्टनर के साथ मूव इन किया था। दोनों अपने प्यार को शादी में बदलाना चाहते हैं। सोनाक्षी की शादी में ज्यादा लोग नजर नहीं आएंगे। एक्ट्रेस अपनी शादी को इंटीमेट रखना चाहती हैं। शादी में परिवार और करीबी दोस्त नजर आएंगे।

End of Feed