Noor Malabika Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस नूर मलाबिका दास (Noor Malabika Last Rite) की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। 37 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस का शव पुलिस ने उनके अपार्टमेंट से बरामद किया है। इस बीच अब नूर मलाबिका के अंतिम संस्कार को लेकर भी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस के बार बार बोले जाने के बाद भी परिवार ने आने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद खुद पुलिस ने ही एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अभिनेत्री नूर मालाबिका दास अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाई गईं थीं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्हें संदेह है कि उनकी मौत आत्महत्या से हुई है।
अपार्टमेंट में सड़ रही थी नूर मालाबिका की बॉडी
एएनआई ने बताया कि नूर मालाबिका दास के पड़ोसियों ने उनके फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद पुलिस ने उनका शव लोखंडवाला में उनके फ्लैट से 'सड़ी-गली हालत में बरामद' किया गया था। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद कोई आगे नहीं आया और इसलिए पुलिस ने रविवार को ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से उनका अंतिम संस्कार किया, जो लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालती है।
एक्स एयर होस्टेस और एक्ट्रेस नूर मालाबिका को 2023 के कोर्ट रूम ड्रामा, द ट्रायल में काजोल के साथ देखा गया था। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जो सिर्फ 17 दिन पुराना ही है। जिसमें वह गंजी होती हुई नजर आ रही हैं।
