पटाखों के साथ नए साल का स्वागत करती सोनाक्षी सिन्हा की लग गई क्लास, लोग बोले 'दीवाली पर ही पॉल्यूशन...'

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ नए साल का स्वागत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के पीछे पटाखेबाजी होती दिख रही है, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोनाक्षी को सारा ज्ञान दीवाली के वक्त ही याद आता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति के साथ न्यूईयर 2025 सेलीब्रेट करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा
  • नए साल पर सोनाक्षी ने पटाखेबाजी को किया एन्जॉय
  • लोगों ने पटाखेबाजी एन्जॉय करती सोनाक्षी की लगा दी क्लास

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा साल 2025 के पहले दिन ही ट्रोलिंग का शिकार हो गई। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो के जरिए लोगों को न्यूईयर 2025 सेलीब्रेशन की झलक दिखाई और बताया कि वो नए साल का स्वागत पति जहीर इकबाल के साथ कर रही हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा नए साल की पटाखेबाजी को देखकर काफी खुश होती दिख रही हैं, जो बात उनके फैंस नहीं पचा पा रहे हैं। असल में सोनाक्षी सिन्हा दीवाली के वक्त अक्सर लोगों को पटाखों से दूर रहने के लिए कहती हैं लेकिन नए साल पर वो खुद पटाखेबाजी एन्जॉय करती दिख रही हैं। फैंस सोनाक्षी सिन्हा से लगातार पूछ रहे हैं कि क्या पटाखे सिर्फ दीवाली पर ही पॉल्यूशन करते हैं?

Sonakshi Sinha trolled for enjoying new year 2025 with crackers

Sonakshi Sinha trolled for enjoying new year 2025 with crackers

पटाखेबाजी का लुत्फ उठाने की वजह से ट्रोलिंग की शिकार हुईं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Gets Trolled) नए साल का स्वागत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यूईयर सेलीब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पटाखेबाजी होती नजर आ रही है। लोग सोनाक्षी की ये वीडियो देखकर नाराज हो चले हैं और उनका कहना है कि अदाकारा दीवाली आते ही ज्ञान देने लगती हैं लेकिन वैसे पटाखेबाजी पर कुछ नहीं कहती हैं।

End of Feed