बॉलीवुड

Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर 21 फरवरी को आएंगे हंसाने

Mere Husband Ki Biwi Release date: सिंघम अगेन (Singham Again) से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi Movie) लेकर दर्शकों के सामने आएंगे, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह मुख्य किरदार प्ले करते दिखेंगे। मेकर्स ने मेरे हसबैंड की बीवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

Image

Mere Husband Ki Biwi Release Date

Mere Husband Ki Biwi Release Date: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi Movie) नाम की कॉमेडी मूवी लेकर दर्शकों के सामने होंगे। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज द्वारा बनाई गई ये फिल्म 21 फरवरी 2025 के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसमें रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) और भूमि पेडनकर (Bhumi Pednekar) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। मेरे हसबैंड की बीवी का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने इशारा कर दिया है कि ये एक लव ट्रायंगल होगी, जिसमें अर्जुन कपूर, भूमि और रकुलप्रीत के बीच फंसे दिखाई देंगे। आप मेरे हसबैंड की दुल्हन का मोशन पोस्टर नीचे देख सकते हैं:

2024 में खेल खेल में लेकर आए थे मुदस्सर अजीज

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने साल 2024 में खेल खेल में नाम की फिल्म रिलीज की थी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म खेल खेल में को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया था। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर खेल खेल में को अच्छे से प्रमोट किया जाता और सही प्रमोशन स्ट्रैटजी के साथ रिलीज किया जाता तो इसकी कमाई चौंकाने वाली रहती।

डेंजर लंका के रोल में अर्जुन कपूर ने सबको चौंकाया

सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने डेंजर लंका का किरदार प्ले किया था। रोहित शेट्टी ने अर्जुन को खूंखार खलनायक के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया था और दर्शकों ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार भी किया। सिंघम अगेन अर्जुन कपूर की कमबैक मूवी बन गई है, जिसके बाद उनके करियर के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। अगर मेरे हसबैंड की दुल्हन दर्शकों का मनोरंजन करती है तो अर्जुन कपूर फिर से स्टारडम की रेस में वापस आ जाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article