बॉलीवुड

'Dhurandhar' के सेट लीक हुईं Ranveer Singh की पिक्स, सरदार के लुक में दिखे कमाल

Ranveer Singh's Photos Leaked From Dhurandhar Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से रणवीर सिंह का धांसू लुक इंटरनेट पर लीक होते ही चर्चा में आ गया है। इन पिक्स में रणवीर सिंह सरदार के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Image

Ranveer Singh's Photos Leaked From His Next Movie

Ranveer Singh's Photos Leaked From Dhurandhar Set: साल 2024 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह की बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड डायरेक्टर आदित्य संग फोटोज वायरल हुई थीं। रणवीर सिंह ने आदित्य धर संग एक धांसू मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) के लिए हाथ मिलाया था। हाल ही में 'धुरंधर' के शूटिंग सेट से रणवीर सिंह की कई पिक्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इन पिक्स में रणवीर सिंह को सरदार के लुक में देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह को एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

'धुरंधर' के सेट पर धांसू लुक में नजर आए रणवीर सिंह

'धुरंधर' के सेट से लीक हुई पहली फोटो में रणवीर सिंह को बंदूक हाथ में पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में अभिनेता सर पर पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। बाकि दोनों दोनों फोटो में रणवीर सिंह के अलग-अलग लुक इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह की इन पिक्स को देखने के बाद फैन्स का भी उत्साह बढ़ गया है। इस मूवी को देखने के लिए हरकोई आंखें बिछाए बैठा है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी? इस खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ आदित्य धर इस मूवी को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article