Sonakshi Sinha ने अब खुलकर बताई Zaheer Iqbal संग शादी की सच्चाई, तीन महीने बाद कहा- माँ ने तो खुद लव मैरिज की.....

Sonakshi Sinha Interview: सोनाक्षी ने शादी के तीन महीने बाद बताया कि उनकी लव मैरिज पर परिवार का क्या रिएक्शन था। एक तरफ जहां जहीर-सोनाक्षी की शादी से उनके भाई नाराज नजर आए वहीं दूसरी ओर सोना के मम्मी-पापा के शादी की बात पर क्या कहा, आइए आपको बताते हैं सोनाक्षी ने इस बारे में क्या बताया।

Sonakshi Sinha Interview: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) की शादी को करीब 3 महीने हो गए हैं। हाल ही में कपल यूरोप में हनीमून मनाकर लौटा है। सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी शादी पर माँ और पापा ने क्या रिएक्शन दिया। एक तरफ जहां जहीर-सोनाक्षी की शादी से उनके भाई नाराज नजर आए वहीं दूसरी ओर सोना के मम्मी-पापा के शादी की बात पर क्या कहा, आइए आपको बताते हैं सोनाक्षी ने इस बारे में क्या बताया

Shatrughan Sinha on Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding

Instagram

सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने हाल ही में जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha) जहीर को अच्छे से जानते हैं। सभी दोस्त और रिश्तेदारों को पता था कि मैं और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से डेट कर रहे हैं। जब पापा पहली बार जहीर से मिले तो उनपर फिदा हो गए थे। जब मैंने शादी के लिए घर पर बात की तो पापा ने यही कहा कि -'जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी'। सोनाक्षी ने आगे बताया कि उनके पिता और पति जहीर का जन्मदिन भी एक ही दिन पड़ता है। मेरे पिता का जन्मदिन 9 दिसंबर को है और जहीर का जन्मदिन 10 दिसंबर को है, इसलिए दोनों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है।

End of Feed