Sonakshi Sinha Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बार फिर से ये खबर सामने आई कि वो मां बनने वाली हैं। बता दें कि शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं, जिसपर एक्ट्रेस ने बार-बार रिएक्ट किया है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने मजाकिया अंदाज में उन लोगों को जवाब दिया है जो कि हर वक्त उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा करते रहते हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसा क्या कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई।
pic credit- sonakshi sinha instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर रमेश तौरानी की पिछले रात की दिवाली पार्टी से अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'मानव इतिहास में सबसे लंबी गर्भावस्था का विश्व रिकॉर्ड धारक (हमारे प्यारे और अति-बुद्धिमान मीडिया के अनुसार 16 महीने और गिनती जारी), सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने हाथ कमर पर रखकर पोज दिया। आखिरी स्लाइड पर हमारी प्रतिक्रिया देखें... और फिर इस दिवाली को चमकते रहें।' दरअसल, दिवाली पार्टी में सोनाक्षी ने पैप्स के सामने पोज करते हुए पेट पर हाथ रखा था। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ जहां एक्ट्रेस के पति जहीर इकबाल ने अपनी पत्नी के पेट में अपना हाथ रखा और उनके साथ प्रेग्नेंसी का प्रैंक करते नजर आए। इन वजहों से सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा होने लगी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वो फिलहाल मां नहीं बनने वाली है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी
बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी 2017 में सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में शुरू हुई थी, इस दौरान दोनों पहली बार मिले थे। बाद में सोनाक्षी और जहीर अच्छे दोस्त बन गए। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, और दोनों 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून, 2024 को शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।
