जहीर इकबाल संग शादी के बाद उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैंने ये सब सुनना अब...'

Sonakshi on Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को इस साल 23 जून के दिन 1 साल पूरा हो गया है। कई बार सोनाक्षी सिन्हा को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। इन खबरों पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Sonakshi on Pregnancy Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बीते साल 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। जहीर इकबाल के साथ शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बार-बार ऐसी खबरें उड़ती रहीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इन खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने कभी पब्लिक में खुलकर बात नहीं की। मगर अब सोनाक्षी सिन्हा ने बार-बार प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Sonakshi Sinha on pregnancy rumours

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग की कई बार अटकलें लगाई गई थीं। अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबरें भी आने लगीं। शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वो इस तरह की बातों को नजरअंदाज करना सीख चुकी हैं। इसलिए वो ऑफ-स्क्रीन खुशियों पर ध्यान देते हैं। वो इन चीजों को शांति से संभालती हैं।

End of Feed