Sonakshi Sinha Birthday: शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की बचपन की तस्वीर

Shatrughan Sinha wishes Sonakshi on her birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 38 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश करते हुए बेहद प्यारी फोटोज और एक नोट साझा किया है।

Shatrughan Sinha wishes Sonakshi Sinha on her birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज यानी 2 जून को 38 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स और फ्रेंड्स उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी बेटी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता ने सोनाक्षी सिन्हा के बचपन की अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Shatrughan Sinha Wishes Daughter Sonakshi Sinha Birthday

बेटी सोनाक्षी को शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं किया विश

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हमारी प्यारी और अच्छी बेटी सोनाक्षी को शानदार दिन की शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि आपको परिवार और प्रियजनों के बीच खुशी, आनंद, प्यार और हंसी मिले। आपका दिन आपके जैसा ही खास हो। हैप्पी बर्थडे।'

End of Feed