बॉलीवुड

Sonakshi -Zaheer की शादी का पटना में विरोध, हिंदू शिव भवानी सेना ने पोस्टर जारी कहा- बिहार में घुसने नहीं देंगे

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। अब पटना में हिंदू शिव भवानी सेना ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में लिखा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा को अपने घर रामायण का नाम बदल लेना चाहिए नहीं तो बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Image

sonakshi, Zaheer and Shatrughan (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस का शादी में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का पूरा परिवार शामिल हुआ था। अब इस शादी का पटना में विरोध हो रहा है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर इस शादी का विरोध किया है। इस पोस्टर में लिखा है कि शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। हिंदू शिव भवानी सेना ने पोस्टर लगाते हुए कहा कि सोनाक्षी और जहीर की शादी लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली है। इस शादी पर एक्टर को दोबारा सोचना चाहिए। नहीं तो एक्टर को अपने घर रामायण का नाम बदल देना चाहिए। इससे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है।

हिंदू शिव भवानी सेना ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ जाहिर किया पोस्टर

हिंदू शिव भवानी सेना की तरफ इस पोस्टर को लगाने वाले ने अपन नाम लव कुमार उर्फ रुद्र बताया है। पोस्टर में हिंदू शिव भवानी ने आगे लिखा, सोनाक्षी सिन्हा को भारत में घुसने नहीं देंगे। सोनाक्षी की शादी हिंदू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने की उद्देश्य से हुई है। इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक हिंदू शिव भवानी सेना के पोस्टर पर शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

सोनाक्षी ने जहीर से शादी के बाद ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी थी। एक्ट्रेस के वेडिंग रिस्पेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की रिस्पेशन में सायरा बानो, रेखा, सलमान खान, अदिति राव हैदरी, विद्या बालन समेत कई सितारे शामिल हुए थे। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article