सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को नई शुरुआत करने पर Kareena-Saif ने बधाई, बोलीं 'हमेशा खुश रहो...'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी करने में बाद इस कपल को अब करीना कपूर खान ने बधाई दी है।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून शादी की। इस शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि कपल ने 23 जून की रात ही बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की। कई बॉलीवुड हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने भी सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की फोटो पोस्ट कर बधाइयां दीं।

Kareena Kapoor-Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आप दोनों को बधाई हो। आप दोनों हमेशा खुश रही और शुभकामनाएं। -सैफ और करीना।' करीना कपूर खान के अलावा आलिया भट्ट ने भी इस कपल को शादी करने पर बधाई दी। आलिया भट्ट ने सोनाक्षी और जहीर को कहा कि आप दोनों बहुत सुंदर लग रहे हो। इस क्लब में शामिल होने के लिए आपका स्वागत है।

End of Feed