Ulajh Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म उलझ (Ulajh) को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आ रहा है। मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज के बाद अब उनकी अगली फिल्म भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जाह्नवी की फिल्म उलझ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले फिल्म को 6 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था, हालांकि अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला ले लिया है। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उलझ की नई ऑफिशियल रिलीज डेट शेयर की है।
अब 2 अगस्त को रिलीज होगी उलझ
जाह्नवी कपूर ने उलझ की नई रिलीज डेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'अब उलझ 2 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।' उलझ में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन दैवेया, रोशन मैथयू, राजेश ताईलैंग और मियांग चंग भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म की रिलीज को लेकर भी दर्शकों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।
ऐसी है फिल्म की कहानी
जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ की स्टोरी देशभक्ति पर अधारित है। फिल्म की पूरी कहानी यंग डिप्लोमैट सुहाना के अराउंड घूमती दिखाई देने वाली है। फिल्म में सुहाना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं। सुहाना का किरदार कई साजिश के बीच उलझा दिखाई देने वाला है। फिल्म टीजर में इसकी झलक देखने को मिली थी। इस फिल्म में गुलशन देवैया और जाह्नवी कपूर के अलावा तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
