बॉलीवुड

Sonakshi Sinha के भाई कुश सिन्हा ने ट्रोलर्स की दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'मैं शादी में था लेकिन लोगों को..'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को लेकर सिन्हा परिवार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। इस बीच अब एक्ट्रेस के बड़े भाई कुश सिन्हा ने भी शादी के बाद ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Image

Kussh Sinha Reacts on Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद नजर आया है। अभी भी दोनों की शादी को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के परिवार के शादी में शामिल होने को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी के दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा के शादी में शामिल नहीं हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी-जहीर की शादी की वजह से सिन्हा परिवार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है।

बहन की शादी में मौजूद थे कुश सिन्हा

इस बीच अब एक्ट्रेस के बड़े भाई कुश सिन्हा ने भी शादी के बाद ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। उन्होंने शादी में शामिल होने को लेकर भी बयान दिया है, कुश के अनुसार वह शादी में गए थे हालांकि लाइमलाइट से दूर थे। यहां कुश के बयान पर एक नजर डालते हैं। आइए यहां नजर डालते हैं।

कुश ने कहा न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने पहले ही लोगों को गलत जानकारी पब्लिश करते देखा है। इसकी शुरुआत एक लीड पोर्टल के एक आर्टिकल से हुई जिसमें एक सोर्स के जरिए गलत जानकारी दी गई। मुझे यकीन नहीं है कि अभी यह सब कौन कर रहा है और यह कहां से आ रहा है। यह परिवार के लिए एक इमोशनल वक्त है।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह ऐसा है कि मैं एक प्राइवेट व्यक्ति हूं और मुझे उतना नहीं देखा जाता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं वहां नहीं था। मैं वहां मौजूद था और मेरी बहन के लिए मैंने शुभकामनाएं दी हैं और मैं हमेशा उसके अच्छे होने की कामना करूंगा।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article