शादी के बाद आधी रात को डिनर डेट पर निकले Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Dinner Date: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को कुछ समय ही हुआ है, इस बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह देर रात डिनर डेट पर जाते दिख रहे हैं। आइए यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Dinner Date: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 23 जून को दोनों लवबर्ड्स ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। जहीर और सोनाक्षी ने शादी की उस शाम एक रिसेप्शन भी रखा, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए हैं। अब, दोनों शादी के बाद पहली बार पब्लिकली एक साथख नजर आए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डिनर डेट पर जाते दिखे हैं। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं।

End of Feed